आसमान में बिजली क्यों चमकती है

        आसमान  में बिजली क्यों चमकती है

क्या इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण 

 Click this link and 
      Watch this vidio 
    

दोस्तों आपने अक्सर बरसात के मौसम में बिजली चमकने  की घटना सामने आती रहती है क्या आपने कभी गौर किया है आसमान में बिजली क्यों चमकती है 

और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है

आओ जाने कि बिजली चमकती क्यों है?

बादलों में नमी होती है। यह नमी बादलों में जल के बहुत बारीक कणों के रूप में होती है। हवा और जलकणों के बीच घर्षण होता है। घर्षण से बिजली पैदा होती है और जलकण आवेशित हो जाते हैं यानि चार्ज हो जाते हैं। बादलों के कुछ समूह धनात्मक तो कुछ ऋणात्मक आवेशित होते हैं। धनात्मक और ऋणात्मक आवेशित बादल जब एक-दूसरे के समीप आते हैं तो टकराने से अति उच्च शक्ति की बिजली उत्पन्न होती है। इससे दोनों तरह के बादलों के बीच हवा में विद्युत-प्रवाह गतिमान हो जाता है। विद्युत-धारा के प्रवाहित होने से रोशनी की तेज चमक पैदा होती है। आकाश में यह चमक अकसर दो-तान किलोमीटर की ऊँचाई पर ही उत्पन्न होती है। इस चमक के उत्पन्न होने के बाद हमें बादलों की गरज भी सुनाई देती है। बिजली और गरज के बीच गहरा रिश्ता है। बिजली चमकने के बाद ही बादल क्यों गरजते है?

वास्तव में हवा में प्रवाहित विद्युत-धारा से बहुत अधिक गरमी पैदा होती है। हवा में गरमी आने से यह अत्याधिक तेजी से फैलती है और इसके लाखों करोड़ अणु आपस में टकराते हैं। इन अणुओं के आपस में टकराने से ही गरज की आवाज उत्पन्न होती है। प्रकाश की गति अधिक होने से बिजली की चमक हमें पहले दिखाई देती है। ध्वनि की गति प्रकाश की गति से कम होने के कारण बादलों की गरज हम तक देर से पहुँचती है। 
     
  
  ््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््
आपको यह जानकारी कैसी लगी।        ्््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््््

        कमेंट में बताएं।         composed by
   .                                    Shivam sahu


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कैसा होगा 5G टेक्नोलॉजी का future

What is data scientist